‘परीक्ष्य लोकान् कर्मचितान् ब्राह्मणः निर्वेदमायान्नास्त्यकृतः कृतेन।
तद्विज्ञानार्थं स गुरुमेवाभिगच्छेत् समित्पाणिः श्रोत्रियं ब्रह्मनिष्ठम्॥’
कर्म और उपासना से प्राप्त अनुभवों की परीक्षा करके एक विवेकी व्यक्ति वैराग्य प्राप्त करे। मोक्ष, जो कि उत्पन्न नहीं होता, वह कर्म से प्राप्त नहीं हो सकता। इसलिए ब्रह्मज्ञान प्राप्त करने के लिए उसे हाथ में समिधा लेकर एक ऐसे आचार्य के पास जाना चाहिए जो कि शास्त्रज्ञ हों और उन्हें स्पष्ट ब्रह्मज्ञान हो। (1.1.12)
“प्रत्येक उपनिषद् एक शब्द-दर्पण है, जो यह प्रकट करता है कि जो उसे देख रहा है, केवल वही है जो वस्तुओं की उत्पत्ति, स्थिति और लय करता है।”
स्वामी दयानन्द